Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शिवपुरी के पिछोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में धरना, न्याय की मांग तेज

शिवपुरी के पिछोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में धरना, न्याय की मांग तेज

RNI News 6 days ago

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद पिछोर में हाल ही में कांग्रेस द्वारा किए गए शांतिपूर्ण सांकेतिक धरने के दौरान हिंसक घटना सामने आने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कुछ नकाबपोश लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

मारपीट और लूटपाट के आरोप, कार्रवाई न होने पर नाराजगी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस घटना के दौरान न केवल मारपीट की गई, बल्कि लूटपाट और चोरी जैसी घटनाएं भी हुईं। पीड़ितों द्वारा साक्ष्यों सहित आवेदन प्रशासन को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से असंतोष बढ़ रहा है।

न्याय की मांग को लेकर धरने की घोषणा

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 5 जुलाई से 9 जुलाई तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछोर क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए। वहीं अब पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्ट – कुलदीप गुप्ता शिवपुरी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News