Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिंगरौली में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, विरोध में दिया धरना

सिंगरौली में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, विरोध में दिया धरना

RNI News 2 months ago

सिंगरौलीः चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के बगैया गांव में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने गोल्ड एवं बेस मेटल परियोजना के नाम पर हो रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम और पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की जमीन कंपनियों को देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि चितरंगी और दूधमनिया तहसील के कई गांवों की जमीन कंपनियों के लिए अधिग्रहित की जा रही है, जिससे आदिवासी और गरीब परिवारों के सामने विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पहले भी रिलायंस कंपनी के नाम पर जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन आज तक वहां कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ और किसानों को जमीन भी वापस नहीं मिली।

कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को कंपनियों के हवाले नहीं होने दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी, साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिन ग्रामीणों की जमीन ली जा रही है, उन्हें उचित मुआवजा, बेहतर पुनर्वास और संबंधित कंपनियों में स्थायी रोजगार दिया जाए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News