Dailyhunt
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने चोरी छिपे की दूसरी शादी!, सरकारी कागजों से 'मिटाया' पहली पत्नी का अस्तित्व!

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने चोरी छिपे की दूसरी शादी!, सरकारी कागजों से 'मिटाया' पहली पत्नी का अस्तित्व!

RNI News 2 days ago

न्नाः देवेंद्रनगर से रिश्तों और विश्वास के कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज दास्तां सामने आई है, जिसने सरकारी तंत्र की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक सरकारी वार्ड बॉय पति ने अपनी पहली पत्नी और 12 साल की मासूम बेटी को दस्तावेजों से ‘गायब’ कर दूसरी पत्नी का नाम दर्ज करा दिया।

​बांदा निवासी रामरती कोरी का आरोप है कि उसके पति श्यामलाल ने विभाग के बाबुओं के साथ मिलकर उसकी सर्विस बुक से उसका नाम कटवा दिया। 20 साल पुराना भरोसा तब टूटा जब पता चला कि पति ने न केवल दूसरी शादी कर ली है, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में अब वही उसकी ‘वैधानिक’ पत्नी है।

न्याय की गुहार लगाने पर अब पीड़िता को जान से मारने और ‘शव को गायब’ करने की धमकियाँ मिल रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि CM हेल्पलाइन और कलेक्टर तक शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ​बेबस महिला रामरती ने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंप कर अपनी बेटी के साथ सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: RNI News