Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हमीरपुर! पहली बार कांवड़ लाए भक्तों का भव्य स्वागत, रामेश्वरम धाम में जलाभिषेक

'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हमीरपुर! पहली बार कांवड़ लाए भक्तों का भव्य स्वागत, रामेश्वरम धाम में जलाभिषेक

मीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा के चलते मौदहा कस्बे में पहली बार कांवड़ में गंगाजल लेकर आए कावंडियों का लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

कावड़ियों ने कस्बे के मंगी पुरवा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाऐगा।

मौदहा कस्बे के कुछ शिवभक्त युवा पहली बार कानपुर के बिठूर घाट में कांवड लेकर गंगाजल लेने गए थे। शुक्रवार को जैसे ही कावडियें कस्बे के नेशनल काॅलेज के निकट पहुंचे। कस्बे वासी ढोल नगाडे़ और डीजे लेकर उनके स्वागत के लिए पहुंच गए और फूल मालाओं से कावड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद जुलुस की शक्ल में भक्ति गीतों और भोले के जयकारों के साथ कावडियों का जत्था कस्बे का भ्रमण करते हुए अपने गंतब्य स्थान पर पहुंचा जहां पर मंगीपुरवा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin