Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू होकर नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 2 की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू होकर नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 2 की हालत नाजुक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में 3 और 4 मई की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंडई गांव के पास फोक नदी में एक बेकाबू कार गिरने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दाे अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक रायपुर के बिरगांव इलाके के निवासी थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी की रस्में पूरी करने के बाद वे टाटा टियागो कार (CG 10 AS 1082) से वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गंडई गांव के पास फोक नदी के पुल पर उनकी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी।

पांडातराई थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की प्राथमिक वजह अत्यधिक तेज रफ्तार है। पुल के पास एक तीखा मोड़ है, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नदी में गिर गई। हादसे के समय कार में कुल 6 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है। वहीं, जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पहले जिला अस्पताल कवर्धा ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin