Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दहेज हत्या मामले में देवबंद पुलिस की कार्रवाई, वांछित महिला आरोपी नरेशना गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में देवबंद पुलिस की कार्रवाई, वांछित महिला आरोपी नरेशना गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। थाना देवबंद पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। बता दे कि वादी की लिखित तहरीर पर अभियुक्तगण कमल पुत्र सादीराम, नरेशना पत्नि सादीराम, विवेक पुत्र सादीराम, राधा पुत्रा सादीराम निवासीगण ग्राम लखनौती थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर द्वारा वादी की बहन वर्षा को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए गला घोटकर हत्या कर देने की सूचना के संबंध में थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0- 457/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस ¾ डी0पी0एक्ट बीएनएस पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर तत्काल अभियुक्ता की शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये थे।

आदेश के अनुपालन में में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना देवबंद कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते वांछित अभियुक्ता नरेशना पत्नि सादीराम निवासी ग्राम लखनौती थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को ग्राम लखनौती से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin