Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
देश में रूफटॉप सोलर ऊर्जा में अव्वल रहा लखनऊ: यूपी के 17 शीर्ष शहरों में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व मेरठ भी शामिल

देश में रूफटॉप सोलर ऊर्जा में अव्वल रहा लखनऊ: यूपी के 17 शीर्ष शहरों में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व मेरठ भी शामिल

खनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को जन-जन तक पहुँचाने की मुहिम में उत्तर प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष 100 जनपदों की सूची में अपने 17 जिलों को जगह दिलाई है।

इसमें राजधानी लखनऊ ने पूरे देश में पहला स्थान बरकरार रखते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम रखी है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ व आगरा भी देश के 100 शहरों में जगह बनाने में कामयाब रहे।

यूपी नेडा (UPNEDA) के निदेशक रविन्दर सिंह ने बताया कि लखनऊ कुल 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना के साथ देश का नंबर-1 जिला बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने 48,829 संयंत्रों के साथ देश में 10वाँ स्थान हासिल किया है, जबकि औद्योगिक नगरी कानपुर नगर 43,289 संयंत्रों के साथ 14वें पायदान पर है। देश के शीर्ष 15 जनपदों में उत्तर प्रदेश के तीन बड़े शहर शामिल हैं।

जन-जागरूकता, सब्सिडी और आसान प्रक्रिया ने बढ़ाई रफ्तार
राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, सरल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, त्वरित स्वीकृति और डिस्काॅम के बेहतर समन्वय के कारण प्रदेशवासी तेजी से सौर ऊर्जा को अपना रहे हैं। रूफटॉप सोलर अपनाने से जहाँ आम नागरिकों के बिजली के बिल में भारी कटौती हो रही है, वहीं अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर उपभोक्ता आर्थिक लाभ भी अर्जित कर रहे हैं। इससे राज्य में कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और पर्यावरण संरक्षण को सीधा बढ़ावा मिल रहा है।

राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के शीर्ष 17 जनपद
नीचे दी गई तालिका देश के शीर्ष 100 जनपदों में शामिल उत्तर प्रदेश के 17 प्रमुख जिलों और वहाँ स्थापित रूफटॉप सोलर संयंत्रों के आंकड़ों को दर्शाती है:

राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद

देश में रैंकिंग जनपद संयंत्र स्थापना
1- लखनऊ 1,24,167
10- वाराणसी 48,829
14- कानपुर नगर 43,289
24- बरेली 28,315
29- आगरा 26,375
37- प्रयागराज 23,773
51- झांसी 18,354
56- रायबरेली 17,532
70 गोरखपुर 14,498
73 सहारनपुर 13,821
75 मुजफ्फरनगर 13,464
78 मेरठ 13,137
79 बाराबंकी 13,126
81 अलीगढ़ 12,925
86 शाहजहांपुर 12,158
88 सीतापुर 12,008
90 उन्नाव 11,779

'विकसित उत्तर प्रदेश' और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम
विशेषज्ञों के अनुसार, जिस गति से राज्य में सौर ऊर्जा का बुनियादी ढाँचा विकसित हो रहा है, उससे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा 'क्लीन एनर्जी हब' बनकर उभरेगा। शीर्ष 100 जनपदों में 17 जिलों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि राज्य की नीतियाँ आम जनता तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुँच रही हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin