Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
देवरिया डीएम एक्शन मोड में! तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण का दिया आदेश

देवरिया डीएम एक्शन मोड में! तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण का दिया आदेश

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने से पूर्व तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने लंबित राजस्व वादों की पत्रावलियों का अवलोकन कर प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख रखाव, न्यायालयीय कार्यवाही के नियमित एवं अद्यतन अभिलेखीकरण तथा तहसील परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयीन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी अभिलेख व्यवस्थित रखे जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना राजस्व अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin