Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गाजियाबाद के वैशाली मैक्स हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप! 1 महीने के मासूम की मौत के बाद पैसे मांगने का दावा, हंगामे का Video Viral

गाजियाबाद के वैशाली मैक्स हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप! 1 महीने के मासूम की मौत के बाद पैसे मांगने का दावा, हंगामे का Video Viral

गाजियाबाद। वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनका 1 महीने का बच्चा अस्पताल में भर्ती था। उनकी बाइट के अनुसार, "हम यहाँ मैक्स हॉस्पिटल में हैं। हमारा एक महीने का बच्चा मार दिया। चार बजे बच्चे की death हो गई थी और इन लोगों ने छह बजे हमसे पैसे मांगे कि बच्चे का ट्रीटमेंट करना है। बच्चा मर चुका है।

परिजन ने सबूत के तौर पर दस्तावेज दिखाते हुए कहा, जिसको proof चाहिए चार बजे का बच्चे का मृत्यु time है। एक महीने का बच्चा है। उनका आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर पैसे की मांग की।

वायरल वीडियो में अस्पताल के कॉरिडोर में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। विजिटर लिफ्ट के बोर्ड के नीचे परिजन और अस्पताल के कर्मचारी आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद से इलाके में हॉस्पिटल की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin