Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गाजियाबाद की SI अस्मिता डे ने रचा इतिहास! कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण, यूपी पुलिस का बढ़ाया मान

गाजियाबाद की SI अस्मिता डे ने रचा इतिहास! कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण, यूपी पुलिस का बढ़ाया मान

गाजियाबाद। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस की गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि अस्मिता डे का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्मिता डे कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ चुकी हैं।

डीजीपी ने अपने संदेश में कहा कि अस्मिता डे की सफलता अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में अस्मिता डे ने यह सिद्ध कर दिया है कि कर्तव्य और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस विजन को साकार करती है, जिसके तहत खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे खिलाड़ी सार्वजनिक सेवा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से डीजीपी राजीव कृष्ण ने उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए आगे भी अनेक स्वर्णिम सफलताओं की कामना की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin