Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gold Silver Price Today: इंदौर में सोना ₹1,400 और चांदी ₹3,300 उछली, जानिए आज के ताजा सराफा भाव

Gold Silver Price Today: इंदौर में सोना ₹1,400 और चांदी ₹3,300 उछली, जानिए आज के ताजा सराफा भाव

इंदौर के सराफा बाजार से बुधवार को सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर अब घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। आज इंदौर में सोने की कीमत में 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 3,300 रुपये प्रति किलो की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में ग्राहकों की भीड़ सामान्य बनी हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से पहले मांग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इंदौर में आज क्या रहे सोना-चांदी के भाव?

सराफा बाजार में सोना केडबरी रवा नकद 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं आरटीजीएस के जरिए खरीदने पर इसका भाव 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर चांदी चौरसा 2,24,000 रुपये प्रति किलो और चांदी टंच 2,24,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का दिखा असर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता और वैश्विक निवेशकों की खरीदारी ने सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में मजबूती देखने को मिली, जिसका सीधा असर भारतीय सराफा बाजारों पर भी पड़ा।

फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

निवेशकों की नजर अब अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति पर टिकी हुई है। महंगाई और ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसले से बुलियन बाजार की दिशा तय हो सकती है। इसी वजह से वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

रक्षाबंधन से पहले बढ़ सकती है खरीदारी

इंदौर के ज्वेलर्स का मानना है कि फिलहाल बाजार में उम्मीद के मुताबिक ग्राहकी नहीं है, लेकिन 15 से 20 अगस्त के बीच रक्षाबंधन और त्योहारों की खरीदारी शुरू होने के साथ बाजार में रौनक लौट सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin