चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार शाम पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 24 आईपीएस और 5 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
पिछले 10 दिनों में यह दूसरा मौका है जब इतने बड़े स्तर पर पुलिस कप्तानों और वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
प्रमुख जिलों के नए पुलिस कप्तान
इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जिला स्तर पर देखने को मिले हैं। हिसार, रोहतक और नूंह सहित 8 जिलों में नए एसपी तैनात किए गए है। सरकार ने इस सूची में महिला अधिकारियों पर काफी भरोसा जताया है। जसलीन कौर को डबवाली का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मेधा भूषण और सोनाक्षी सिंह को सोनीपत में डीसीपी की कमान सौंपी गई है। दीप्ति गर्ग को झज्जर का डीसीपी बनाया गया है। इनमें डॉ. अर्पित जैन नूंह, सिद्धांत जैन हिसार, नूंह में डॉ. अर्पित जैन डीसीपी (मुख्यालय), गुरुग्राम हिसार सिद्धांत जैन एसपी, फतेहाबाद गौरव राजपुरोहित रोहतक, नितिका खट्टर फतेहाबाद, नितीश अग्रवाल पलवल, दीपक जेवरिया नारनौल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि मेधा भूषण व सोनाक्षी सिंह को सोनीपत और दीप्ति गर्ग को धारणा यादव के स्थान पर झज्जर का डीसीपी बनाया गया है। ममता खरब को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के रुप में तैनात किया गया है।
मुख्यालय और एचपीएस अधिकारियों की तैनाती
सुरिंदर बोहरिया को रोहतक एसपी से हटाकर पंचकूला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया। शशांक कुमार सावन को हिसार एसपी से अब एआईजी एडमिनिस्ट्रेशन (पीएचक्यू) होंगे। संदीप कुमार डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम के पद पर तैनात किया गया है।
इनकी पदोन्नति की तैयारी
तबादलों के साथ-साथ विभाग में 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन की फाइल भी अंतिम चरण में है। 1994 बैच के नवदीप सिंह विर्क और कला रामचंद्रन को एडीजीपी से डीजी रैंक पर प्रमोट करने की तैयारी है। इसके अलावा 2012 बैच के चार अधिकारियों को डीआईजी बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के इंतजार में है।

