मेरठ से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां विकास के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है।
शहर के गढ़ रोड पर, सम्राट हैवंस होटल के ठीक सामने, CM ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
लेकिन इस निर्माण कार्य ने सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा दी हैं।
बीच सड़क पर एक चौड़ा और गहरा नाला खोलकर छोड़ दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि इस खतरनाक जगह पर न तो कोई बैरिकेडिंग लगाई गई है और न ही किसी तरह की चेतावनी का इंतजाम किया गया है।
दिन में तो किसी तरह लोग बच-बचाकर निकल रहे हैं, लेकिन जैसे ही अंधेरा होता है, यह नाला किसी बड़े हादसे का इंतजार करता दिखाई देता है। तेज रफ्तार वाहन कभी भी इस खुले नाले में गिर सकते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
इस सड़क का निर्माण कार्य जीत कन्स्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कंपनी की गंभीर लापरवाही साफ नजर आ रही है।

