Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मीरापुर में चलती CNG कार में अचानक लगी आग, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान,बड़ा हादसा टला

मीरापुर में चलती CNG कार में अचानक लगी आग, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान,बड़ा हादसा टला

मीरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेडा में शुक्रवार को चलती सीएनजी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी और आग का गोला बन गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों युवक समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोड़ खुर्द निवासी मुरसलीन अपने एक साथी के साथ सीएनजी से चलने वाली आई-10 कार से किसी आवश्यक कार्य से जानसठ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सम्भलहेडा स्थित खाद सोसाइटी के निकट पहुंची, अचानक इंजन की ओर से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार में सीएनजी सिलेंडर होने के कारण उसके फटने की आशंका से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मदनपाल सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसआई कामिल चौधरी, मनीष कुमार, मनोज कुमार और देवेश कुमार ने तत्काल क्षेत्र को खाली कराते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, लेकिन घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin