Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मीरापुर में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

मीरापुर में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

मीरापुर। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा युवा मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष चौधरी अक्षित प्रधान गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रामफल सिंह दरोगा की उपस्थिति में युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

घोषित कार्यकारिणी में चौधरी नीरज गुर्जर (ताजपुर) को युवा जिला महामंत्री, चौधरी अतुल कसाना (अहरोड़ा) को युवा ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ, चौधरी संभव मावी (काटका) एवं चौधरी अनिरुद्ध मुखिया (कासमपुर खोला) को युवा जिला सचिव, चौधरी प्रियांशु पुंडीर (केल्लनपुर) को युवा जिला कोषाध्यक्ष, चौधरी मयंक गुर्जर (धमात), चौधरी विवेक भाटी (भूम्मा) तथा चौधरी योगेश प्रधान (आदमपुर मोचड़ी) को युवा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं गौरव विधूड़ी (बसायच) को युवा ब्लॉक अध्यक्ष खतौली तथा चौधरी दीपांशु गुर्जर (केल्लनपुर) को ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत युवाओं में निहित है। उन्होंने समाजहित, संगठन विस्तार और युवाओं को एकजुट करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

युवा जिला अध्यक्ष चौधरी अक्षित प्रधान गुर्जर ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, समाज के हितों की रक्षा करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin