मुजफ्फरनगर के छात्र की लखनऊ सड़क दुर्घटना में मृत्यु

मुजफ्फरनगर के छात्र की लखनऊ सड़क दुर्घटना में मृत्यु

रॉयल बुलेटिन

रॉयल बुलेटिन

2270d

Loading...

लखनऊ-) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इन्दिरानगर क्षेत्र में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक एलएलबी के छात्र की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके सरवट मौहल्ला निवासी मनोज कुमार का 25 वर्षीय पुत्र कनिष्क गौतम मोटर साइकिल पर अपने साथी आदित्य सागर निवासी डिफेंस कालोनी मुरादनगर गाजियाबाद के साथ जा रहा था। उसकी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे दो गम्भीर रुप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल युवकों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहाॅ डाक्टरों ने कनिष्क को मृत

घोषित कर दिया गया जबकि उसके साथी आदित्य सागर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कनिष्क

यहां एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin