Dailyhunt
मुजफ्फरनगर: खतौली में सेंट थॉमस के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे, 100% रहा बोर्ड परीक्षा परिणाम

मुजफ्फरनगर: खतौली में सेंट थॉमस के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे, 100% रहा बोर्ड परीक्षा परिणाम

तौली (मुजफ्फरनगर)। आईसीएसई (ICSE) बोर्ड द्वारा संचालित कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट थॉमस स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुरुवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में विद्यालय का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा, जिससे न केवल स्कूल प्रबंधन बल्कि अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

आईएससी (कक्षा 12) में वत्सल ने मारी बाजी
कक्षा 12वीं के परिणामों में छात्रों ने कड़े परिश्रम के बल पर उच्च अंक प्राप्त किए। टॉपर्स की सूची इस प्रकार है। वत्सल गोयल ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सोफिया नाज़ ने 97.75 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। रविकांत ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

आईसीएसई (कक्षा 10): आरव ने लहराया परचम
हाईस्कूल के मेधावियों ने भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की। आरव उपाध्याय ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए स्कूल टॉप किया। आरव उपाध्याय ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। सुहाना सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि अनुष्का अहलावत 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।

शिक्षण पद्धति और मेहनत का परिणाम
विद्यालय के फादर थॉमस थॉमसन ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। मैं सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin