मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर क्रांतिसेना के 33वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को महादेव आश्रम के दंडी स्वामी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विवेक बालियान, कुंवर देवराज पवार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र तनेजा, सहकारी बैंक निदेशक हरेंद्र शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र तिमराज, पूर्व इंजीनियर एम.डी. शर्मा, अंकित करंवल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि क्रांतिसेना का कांवड़ सेवा शिविर जनपद की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है। यहां 24 घंटे शिवभक्तों के लिए निशुल्क भोजन, जलपान, चिकित्सा, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले हजारों कांवड़िए इस शिविर में विश्राम करने को प्राथमिकता देते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष एवं शिवसेना वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता और मातृशक्ति पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 32 वर्षों से निरंतर संचालित हो रहा यह सेवा शिविर समाज के सहयोग और जनविश्वास का प्रतीक बन चुका है तथा उद्योगपतियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और आम जनता का भरपूर सहयोग इसे लगातार मिलता रहा है।
इससे पूर्व क्रांतिसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, देवेंद्र चौहान, उज्ज्वल पंडित, विकास पुंडीर, अभिषेक शर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमित बॉबी, योगेंद्र सैनी, संजीव वर्मा, गौरव गर्ग, आलोक अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, तुषार शर्मा, गौतम, रानी प्रजापति, रानी चौधरी, सविता शर्मा, सुमन विश्वकर्मा, अनीता ठाकुर, प्रेमलता शर्मा, सतीश प्रजापति, जैन ललित रुहेला सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने की, जबकि संचालन मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, प्रदीप जैन, मधु शर्मा, पिंकू नावला, राखी प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समापन पर ललित मोहन शर्मा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, व्यापारियों एवं सहयोगी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद का सबसे लंबे समय तक संचालित होने वाला यह कांवड़ सेवा शिविर सभी के सहयोग और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी शिविर हजारों शिवभक्तों की सेवा कर धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व का सफल निर्वहन करेगा।

