Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुजफ्फरनगर: प्राचीन भैरो मंदिर में गूंजे गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया शिवाभिषेक, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर: प्राचीन भैरो मंदिर में गूंजे गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भारत तिब्बत सहयोग मंच ने किया शिवाभिषेक, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शहर के अंसारी रोड स्थित प्राचीन भैरो मंदिर में धार्मिक एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत तिब्बत सहयोग मंच (युवा विभाग) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के सस्वर उच्चारण के बीच भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक किया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों ने कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने का संकल्प मुक्तकंठ से दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत में युवा विभाग के जिलाध्यक्ष अभिलक्ष मित्तल तथा जिला महामंत्री पुनीत गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में मंच के मुख्य विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय गर्ग एवं जिला महामंत्री विष्णु स्वरूप अग्रवाल उपस्थित रहे।

चीन की दमनकारी नीतियां और कैलाश मानसरोवर की महत्ता
संबोधन की कड़ी में मुख्य यजमान डॉ. अजय गर्ग ने कैलाश मानसरोवर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला महामंत्री विष्णु स्वरूप अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संपूर्ण भारतवर्ष में मंच द्वारा श्रावण संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कैलाश मानसरोवर की पूर्ण आजादी है। कार्यक्रम संयोजक अभिलक्ष मित्तल ने कहा कि चीन की दमनकारी और विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ मंच समय-समय पर राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मुखर होकर आवाज उठाता रहता है।

दिलाई गई श्रावण संकल्प की शपथ
कार्यक्रम का सफल संचालन मेरठ प्रांत के युवा प्रांतीय महामंत्री अतिन संगल एवं प्रांत युवा मंत्री अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अतिन संगल ने उपस्थित जनसमूह को कैलाश मानसरोवर मुक्ति के लिए श्रावण संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के गगनभेदी उद्घोषों के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी शिवभक्तों को शिव भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद
इस धार्मिक एवं देशभक्तिपूर्ण आयोजन में पंडित सुनील डबराल, अनुज कुमार, मातृशक्ति की ओर से दीपाली गुप्ता, ऋचा मित्तल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय शिवभक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin