Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुजफ्फरनगर: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रूट पर कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, MEMU सेवा 3 अगस्त तक रद्द

मुजफ्फरनगर: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रूट पर कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, MEMU सेवा 3 अगस्त तक रद्द

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेलखंड पर रेलवे द्वारा किए जा रहे परिचालन संबंधी कार्यों के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर मेरठ मार्ग के बजाय डायवर्ट होकर संचालित होंगी, जबकि गाजियाबाद-मेरठ MEMU ट्रेन को 3 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 14304 हरिद्वार एक्सप्रेस तथा 14332 कालका एक्सप्रेस 30 जुलाई, 31 जुलाई और 3 अगस्त को डायवर्ट मार्ग से चलेंगी। वहीं 12903 स्वर्ण मंदिर मेल 3 अगस्त (2 अगस्त से प्रारंभ होने वाली सेवा), 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 1 अगस्त (31 जुलाई से प्रारंभ होने वाली सेवा) तथा 14521 अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 अगस्त को बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी।

इसके अलावा 64555/64556 गाजियाबाद-मेरठ MEMU ट्रेन का संचालन 3 अगस्त तक पूर्णतः रद्द रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताज़ा स्थिति अवश्य जांच लें। इसके लिए NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि Where is My Train जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स पर मिलने वाली जानकारी हमेशा रियल-टाइम अपडेट नहीं होती, इसलिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin