Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नोएडा में बड़ा हादसा टला: पारिवारिक कलह से परेशान युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने बचाया

नोएडा में बड़ा हादसा टला: पारिवारिक कलह से परेशान युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने बचाया

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवती के टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

बताया जा रहा है कि युवती परिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की नीयत से टाॅवर पर चढ़ गई थी।

पुलिस के अनुसार युवती मूल रूप से महाराजगंज के चौक बाजार की निवासी है और पिछले लगभग तीन वर्षों से नोएडा में रह रही है। वह जे-ब्लॉक सेक्टर-63 स्थित एक टॉवर पर चढ़ गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर फायर यूनिट ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवती को सकुशल नीचे उतारा। घटना के बाद पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती से बातचीत की। प्राथमिक पूछताछ में वह पारिवारिक समस्याओं के चलते मानसिक तनाव में प्रतीत हुई।

पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है और जरूरत के अनुसार विधिक व अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin