Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नोएडा में सड़क हादसों का कहर! अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में सड़क हादसों का कहर! अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करन गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह मूलरूप से भोजपुर, बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में सेक्टर-8 में रहते हैं। शिकायत के अनुसार उनके पिता 31 जुलाई को फेस-2 स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान बीपीएल कट के पास एक हाईवा चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में सतवीर सिंह निवासी हाथरस ने शिकायत दी है कि उनका बेटा विकास पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक कमर्शियल वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में श्रीदेवी पत्नी कैलाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति थाना फेस-2 क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश की कूल्हे की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin