Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दादरी से दो स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के गहने और तमंचा बरामद; सेक्टर-39 में भी आरोपी पकड़ा

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दादरी से दो स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के गहने और तमंचा बरामद; सेक्टर-39 में भी आरोपी पकड़ा

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए थाना दादरी क्षेत्र से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं।

वहीं, थाना सेक्टर-39 पुलिस ने भी एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर रूपवास बाईपास के पास से हैप्पी और नरेंद्र को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन कुंडल, एक नाक की लोंग (पीली धातु), वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी हैप्पी ने बताया कि उसने अपने साथी नरेंद्र के साथ मिलकर करीब 15-20 दिन पहले दोलतराम कॉलोनी और तुलसी विहार में दो महिलाओं से आभूषण छीने थे। इसके अलावा 2-3 दिन पहले चिटहैरा रोड पर एक महिला से दो कुंडल और नाक की लोंग छीनी थी। आरोपियों ने बताया कि एक कुंडल बेचकर रुपये खर्च कर दिए, जबकि बाकी आभूषण बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैप्पी (30), निवासी ग्राम सहारा, थाना निवाड़ी, गाजियाबाद (वर्तमान पता दादरी) तथा नरेंद्र (32), निवासी राम पार्क, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेक्टर-39 पुलिस ने तमंचे के साथ युवक पकड़ा:-

थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सलारपुर के पास से गौरव कुमार पुत्र सूरज चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin