Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पानीपत में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवकों की कार नाले में गिरी; छात्र की मौत, साथी घायल

पानीपत में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवकों की कार नाले में गिरी; छात्र की मौत, साथी घायल

पानीपत। पानीपत में बुधवार की रात को सड़क हादसे में 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई वह बीए का छात्र था। छात्र अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था, जहां से लौटते समय उसकी कार अनियंत्रित होकर बाबरपुर मंडी के पास एक गहरे नाले में गिर गई,

कार में मौजूद एक अन्य युवक तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कमल के रूप में हुई है, जो बीए का छात्र था। परिजनों ने बताया कि कमल देर रात अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था।

पार्टी खत्म होने के बाद जब वह अपने दोस्त दीपक के साथ कार में लौट रहा था, तभी बाबरपुर मंडी के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद गाड़ी में सवार उसका दोस्त दीपक किसी तरह मशक्कत करके कार से बाहर निकल आया, लेकिन कमल गाड़ी के अंदर ही फंसा रह गया। जब घटना की सूचना पर गाड़ी को नाले से बाहर निकाला गया, तो कमल ड्राइविंग सीट पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने इस पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कोमल को गाड़ी चलाना ही नहीं आता था, तो वह ड्राइविंग सीट पर कैसे मिला। परिजनों का आरोप है कि मामले में कुछ तो गड़बड़ है और यह महज एक हादसा नहीं हो सकता।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाते हुए कार और छात्र के शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। और मृतक कमल के साथी दीपक से भी पूछताछ की जा रही है। तथा मौत की असली वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin