गंगटोक- भारतीय प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के चुनावों के व्यस्त कार्यक्रम के बाद इस समय सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने गंगटोक के स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया।
पीएम मोदी अचानक खेल के मैदान पर उतरे और वहां मौजूद बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। पूर्वोत्तर राज्यों में फुटबॉल की लोकप्रियता को देखते हुए पीएम का यह अंदाज युवाओं से जुड़ने की एक खास कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस यादगार पल की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गंगटोक की सुहानी सुबह के दिन सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ और नहीं हो सकता।" वायरल हो रहे वीडियो में पीएम मोदी को गोल करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
खेल के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से गर्मजोशी से हाथ मिलाया और मजाकिया अंदाज में पूछा, "ऐसा तो नहीं मुझे हरा दोगे।" राजनीतिक विश्लेषक इसे पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में फुटबॉल के प्रति दीवानगी से जोड़कर देख रहे हैं, जहां यह खेल संस्कृति का एक अटूट हि

