Dailyhunt
सहारनपुर : बारिश से बचने के लिए ट्रक के नीचे बैठी वृद्ध महिला  ट्रक चलने पर कुचलने से हुई गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर : बारिश से बचने के लिए ट्रक के नीचे बैठी वृद्ध महिला ट्रक चलने पर कुचलने से हुई गंभीर रूप से घायल

हारनपुर। सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह की नवीन अनाज मंडी में बारिश से बचने के लिए एक 76 वर्षीय वृद्ध महिला ट्रक के नीचे बैठ गई थी।ट्रक चालक द्वारा अचानक ट्रक चला दिया गया। जिससे महिला ट्रक के नीचे कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जिले के कस्बा गंगोह स्थित नवीन अनाज मंडी में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए ट्रक के नीचे बैठी वृद्ध महिला अचानक वाहन चलने से उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला छत्ता निवासी घरभरी देवी रोज की तरह मंडी में तुलाई के बाद जमीन पर बिखरे अनाज के दाने इकट्ठा करने गई थीं, जिससे वह अपना गुजारा करती हैं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए वह मंडी परिसर में खड़े एक ट्रक के नीचे जाकर बैठ गईं।

इसी दौरान चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे वृद्धा वाहन की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद पल्लेदारों ने तुरंत वृद्धा को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और मंडी कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और मंडी कर्मियों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin