Dailyhunt
सहारनपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मौलवी को रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मौलवी को रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम

हारनपुर (छुटमलपुर)। सहारनपुर जनपद के थाना छुटमलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भतीजों को छुटमलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर गांव लौट रहे खुजनावर निवासी तबरेज (36) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास जानकारी ली, लेकिन हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता नहीं चल सका।

हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर सेंट जोसेफ स्कूल के पास हुआ। परिजनों ने बताया कि तबरेज अपने दो भतीजों को बाइक से छुटमलपुर छोड़ने गया था। तबरेज में मदरसे में मौलवी भी था। उसे वापस लौट कर नमाज पढ़ानी थी लेकिन रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। किसी राहगीर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने तबरेज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तबरेज के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। वाहन चालक की तलाश के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin