सहारनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ ने आज निगम के महापौर को एक ज्ञापन सौंपकर शहर के किसी प्रमुख व व्यस्ततम चौक को "वंदे मातरम् चौक" घोषित करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह महाराज ने महापौर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि "वंदे मातरम" के उद्घोष से देशवासियों में ऊर्जा, देशभक्ति और समर्पण की भावना का संचार होता है।
इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। उन्होंने मांग की कि शहर के किसी प्रमुख चौक को "वंदे मातरम् चौक" घोषित कर इसे राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनाया जाए। संगठन ने यह भी प्रस्ताव रखा कि चयनित चौक पर शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेतक, भारत माता की प्रतिमा/चित्र एवं "वंदे मातरम" गीत की पट्टिका स्थापित कर उसे आकर्षक व प्रेरणादायक स्वरूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शिव कुमार सिंह, चौ.ऋषिपाल पंवार, दयाराम गुप्ता, अन्नु शर्मा, विशाखा शर्मा, चन्द्रशेखर, संदीप सैनी व सुरेन्द्र कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

