Dailyhunt
सहारनपुर थाना चिलकाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर थाना चिलकाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

हारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी व डन्डा बरामद कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विगत 2 अप्रैल को वादी जहाँगीर पुत्र रिजवान निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा थाना चिलकाना की तहरीर पर अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर लाठी डन्डे , सरिया आदि लेकर रात में वादी के परिवार के व्यक्ति कुर्बान के घर में घुसकर वादी के परिजनो के साथ जान से मारने की नीयत से सिर पर वार करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर

मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

थाना चिलकाना प्रभारी सुश्री सिमंरन सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमें में वांछित अभियुक्तों साजिद पुत्र अब्दुल समद, नदीम पुत्र अहद, बब्बल उर्फ तजम्मुल हुसैन पुत्र इम्तियाज, सफाकत पुत्र शकील अमहद, हैदर पुत्र अहद व वसीम पुत्र अहद निवासीगण ग्राम बुड्ढाखेडा थाना चिलकाना को ग्राम बुड्ढाखेडा के पास से गिरफ्तार कर लिया । जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी व डन्डा आदि बरामद कर उनका चालान काट कर जेल भेज दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin