Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सावन में कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट, 157 बीट्स और 56 अस्थाई बूथ बनाए, 1255 CCTV कैमरे लगाए: ADCP राजकरण नैयर

सावन में कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट, 157 बीट्स और 56 अस्थाई बूथ बनाए, 1255 CCTV कैमरे लगाए: ADCP राजकरण नैयर

गाजियाबाद। सावन का पवित्र माह शुरू होते ही गाजियाबाद पुलिस ने कावड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियां कर ली हैं। भारी संख्या में कावड़िया श्रद्धालुओं के जनपद से आवागमन और जलाभिषेक को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इस संबंध में ADCP राजकरण नैयर ने बताया कि जनपद गाजियाबाद से कावड़ियों के आने-जाने के 3 मुख्य रूट हैं। यहां के प्रमुख मंदिरों में विशेषकर दूधेश्वर नाथ मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

ADCP नैयर ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से 157 बीट्स में विभाजित किया गया है। इसके अलावा 56 अस्थाई पुलिस बूथ बनाए गए हैं ताकि पूरे इलाके की निगरानी की जा सके। इन बूथों पर सीनियर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा और निगरानी के लिए तीनों रूट्स पर 1255 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की फीड मुख्य कमांड एंड कंट्रोल रूम में आ रही है। इसके साथ ही 8 सब कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं जहां लोकल लेवल पर फीड देखी जाएगी और रियल टाइम में मिलने वाले इनपुट को फील्ड में तैनात कर्मियों तक तुरंत पहुंचाया जाएगा।

ADCP ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करें। पुलिस का उद्देश्य है कि कावड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin