Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज , जांच में जुटी पुलिस

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज , जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेजीबाजार थाना क्षेत्र की एक युवती पिछले चार वर्षों से बक्सा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार निवासी संजय अग्रहरी के साथ लिव-इन संबंध में रह रही थी। इस दौरान आरोपी युवक उसे बनारस में रखने के बाद अपने पैतृक आवास नौपेड़वा भी ले गया।

आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो संजय अग्रहरी और उसके परिजनों ने विवाह से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि युवक, उसके पिता बाबूलाल, मां वृंदा, बहन देवी और भाई दीपक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित पांचों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin