शामली। जनपद शामली के गांव सुन्ना निवासी एक व्यक्ति ने सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने और न्याय दिलाने की मांग की है।
पीड़ित नरेंद्र का कहना है कि गांव में उसकी करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि है, जिससे उसके परिवार का भरण-पोषण होता है। आरोप है कि खेत के पास सरकारी पक्का रास्ता बनने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसकी लगभग 30 गज जमीन पर पक्का कब्जा कर निर्माण कर लिया। इसके कारण उसकी जमीन की दीवार भी टेढ़ी हो गई।
पीडित ने बताया गया है कि जब वह अपनी दीवार को सीधा कराने का प्रयास करता है तो आरोपित लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं। विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन जाती है, जिससे पीड़ित परेशान है।
पीड़ित ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

