Dailyhunt
शामली में हल्की बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन उमस ने फिर बढ़ाई परेशानी

शामली में हल्की बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन उमस ने फिर बढ़ाई परेशानी

शामली। पिछले कई दिनों से पड रही गर्मी के बाद गुरुवार की दोपहर आसमान में छाए बादलों, तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं रही लेकिन लोगों को कुछ सुकून जरूर मिला।

थोडी देर बाद धूप भी निकल आई।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लोग बुरी तरह मुहाल नजर आ रहे हैं। बुधवार को मौसम में कुछ बदलाव दिखाई दिया जिस कारण गर्मी से हल्की राहत मिली। गुरुवार की सुबह भी मौसम साफ रहने वाले धूप निकलने से गर्मी व उमस जारी रही लेकिन दोपहर के समय आसमान में बादल छाने व हवाएं चलने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। एक बार को तो अंधेरा सा छा गया, उसके बाद बारिश शुरू हो गयी।

हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं थी लेकिन हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। वहीं बारिश न होने से लोगों में मायूसी दिखी। लोगों का कहना था कि कई दिनों से गर्मी से परेशान थे, बादल छाने के बाद बारिश की उम्मीद जगी थी लेकिन ज्यादा बारिश न होने से सारी उम्मीदें धरी रह गयी। कुछ देर बाद मौसम के साफ होने व धूप निकलने से उमस भी बढ गयी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin