Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शामली में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान तेज, 286 वाहनों के चालान

शामली में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान तेज, 286 वाहनों के चालान

शामली। नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 286 वाहनों के चालान काटे, इनमें अधिकांश हेलमेट न लगाने वालों के चालान कटे।

पुलिस की इस कार्रवाई से हडकंप मचा रहा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को यातायात निरीक्षक निधि चौधरी व उनकी टीम ने बनत चौराहा, कैराना बस स्टैंड, विजय चौंक, फव्वारा चौंक, धीमानपुरा फाटक, शिव चौंक, अजंता चौंक, रोडवेज बस स्टैंड कई जगह चेंिकंग भियान चलाया तथा वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल न लेने की हिदायत दी, साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की।

यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि हेलमेट न पहनने की स्थिति में ईंधन नहीं दिया जाएगा, क्योंकि हेलमेट का प्रयोग न करना सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं गंभीर चोट का प्रमुख कारण है। हेलमेट और सीट बैल्ट कोई औपचारिकता नहीं बल्कि आपकी जान की सुरक्षा की मजबूत ढाल है। उन्होंने बताया कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने पर 286 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 238 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के काटे गए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin