थानाभवन। थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को एक परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आस मोहम्मद निवासी ग्राम मसावी, थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता दूसरे वर्ग की है।

