Dailyhunt
टीटीई की ईमानदारी बनी मिसाल, मुरादाबाद में यात्री का खोया मोबाइल सुरक्षित लौटाया

टीटीई की ईमानदारी बनी मिसाल, मुरादाबाद में यात्री का खोया मोबाइल सुरक्षित लौटाया

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे मंडल में तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। एक टीटीई ने ट्रेन में मिले यात्री के खोए हुए मोबाइल फोन को न केवल सुरक्षित रखा, बल्कि उसे सही मालिक तक पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, बीती ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस जब मुरादाबाद स्टेशन पहुंची, उस समय मुरादाबाद से लखनऊ रूट पर ड्यूटी कर रहे टीटीई रवि कुमार मीना टिकट जांच कर रहे थे। इसी दौरान कोच एम-1 में उन्हें एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला।

टीटीई ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल को अपने पास सुरक्षित रखा और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि यह मोबाइल कोच एम-1 की बर्थ संख्या 77 पर यात्रा कर रहे यात्री सुरजीत का है, जो जालंधर सिटी से शाहजहांपुर जा रहे थे।

इसके बाद टीटीई रवि कुमार मीना ने संबंधित यात्री से संपर्क स्थापित कर मोबाइल को सुरक्षित रूप से उसे सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर यात्री ने खुशी जाहिर की और टीटीई के साथ-साथ रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य पर महेश यादव ने भी कर्मचारी की ईमानदारी की प्रशंसा की और इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह के कार्य यात्रियों के बीच भरोसा बढ़ाते हैं और रेलवे की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin