Dailyhunt
ट्रंप ने कहा कि पूर्व एफबीआई निदेशक ने उन्हें मारने के लिए कोड भाषा में संदेश भेजे..!

ट्रंप ने कहा कि पूर्व एफबीआई निदेशक ने उन्हें मारने के लिए कोड भाषा में संदेश भेजे..!

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी की एक पोस्ट की आलोचना करते हुए दावा किया कि श्री कोमी ने उनकी हत्या का खुफिया संदेश साझा किया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर '86 47' वाक्यांश का उल्लेख करते हुए इसे एक 'माफिया शब्द' (मॉब टर्म) बताया। उन्होंने दावा किया कि '86' का उपयोग अपराधियों द्वारा हत्या के लिए किया जाता है, जबकि '47' का मतलब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति यानी स्वयं ट्रंप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेम्स कोमी ने समुद्र तट पर सीपियों से '86 47' लिखकर उनकी हत्या का संकेत दिया है।

गौरतलब है कि '86' शब्द का उपयोग आमतौर पर अमेरिका में किसी चीज़ को हटाने या रद्द करने के लिए किया जाता है। कोमी ने इस तस्वीर को एक 'राजनीतिक संदेश' के रूप में साझा किया था और उन्होंने किसी भी हिंसक इरादे से इनकार किया है। इस मामले में कोमी पर 28 अप्रैल को 'राष्ट्रपति के जीवन को खतरे में डालने' का आरोप लगाया गया था। उन्होंने 29 अप्रैल को अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया गया। कोमी ने खुद को निर्दोष बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया है। यह कोमी के खिलाफ ट्रंप प्रशासन का दूसरा कानूनी मामला है, इससे पहले 2025 में भी उन पर एक मामला चला था जिसे बाद में खारिज कर दिया गया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin