Dailyhunt
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: 7 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: 7 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

रिद्वार। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को राज्य के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी सहित अन्य जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। आपदा प्रबंधन टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें। किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin