Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विंध्याचल: पुल पर चढ़ा पानी, जान जोखिम में डालकर 'जल यात्रा' करने को मजबूर राहगीर

विंध्याचल: पुल पर चढ़ा पानी, जान जोखिम में डालकर 'जल यात्रा' करने को मजबूर राहगीर

मीरजापुर। विंध्याचल और हरसिंहपुर को जोड़ने वाले नवनिर्मित पीपा पुल पर गुरुवार को गंगा के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल के बीच में रेत पर लगाए गए लोहे के प्लेट पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।

बताया गया कि निर्माण के समय बीच के हिस्से में पानी नहीं होने के कारण वहां पीपा नहीं लगाया जा सका था और रेत पर ही प्लेट डालकर आवागमन शुरू कराया गया था। लेकिन जलस्तर बढ़ने से लगभग 08 इंच पानी प्लेट के ऊपर आ गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

इस दौरान कई बाइक सवार सावधानी से पानी पार करते नजर आए, वहीं पैदल राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रवीण चौहान ने बताया कि जहां पर्याप्त पानी नहीं होता, वहां पीपा नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर बढ़कर करीब 03 फीट तक पहुंचता है तो उस स्थान पर भी पीपा पुल स्थापित कर दिया जाएगा। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin