Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी टी-20 लीग: गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के युवा सितारे आर्यन जुयाल को सौंपी टीम की कमान; खिताब जीतने पर नजर

यूपी टी-20 लीग: गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के युवा सितारे आर्यन जुयाल को सौंपी टीम की कमान; खिताब जीतने पर नजर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी है। लीग का उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज व विकेटकीपर आर्यन जुयाल घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और 2022 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। 2024-25 दिलीप ट्रॉफी में कप्तानी निभा चुके आर्यन 2023 से रणजी ट्रॉफी में भी लगातार खेल रहे हैं। 2024 और 2025 में यूपी टीम की गोरखपुर कमान संभाली। इसके अलावा आर्यन इंडिया अंडर-19 टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं।

गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी निवासी आर्यन को लगातार दूसरी बार रिटेन किया है। लीग में लायंस समेत मेरठ मेवरिक्स, नोएडा किंग्स, काशी रुद्रास, कानपुर सुपरस्टार्स और लखनऊ फाल्कंस की टीमें हिस्सा ले रही हैं। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आर्यन जुयाल बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर वह जल्द ही भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin