Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
घर आई दुल्हनियां, अंडरवियर में मंडराने लगा जेठ, अचानक पड़ गई दूल्हे की नजर, रात में सबकुछ गया बिखर

घर आई दुल्हनियां, अंडरवियर में मंडराने लगा जेठ, अचानक पड़ गई दूल्हे की नजर, रात में सबकुछ गया बिखर

Sabkuch Gyan 1 week ago

UP News: गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के टोला हीरागंज के सतीश की शादी 13 फरवरी को सरोज से हुई थी. रस्म के चलते सरोज एक सप्ताह बाद ही मायके चली गई. 21 अप्रैल को वह अपने मायके से विदा लेकर ससुराल आई. मगर...और

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शक की बीमारी ने एक घर को तबाह करके रख दिया. दरअसल, कुछ दिन पहले ही नई दुल्हनियां घर आई थी. उसके पति को अपने ही बड़े भाई पर शक हो गया कि उसका उसकी पत्नी से अवैध संबंध चल रहा है फिर उसने खौफनाक कदम उठा लिया. अब पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं पूरा माजरा…

फरवरी में हुई थी शादी

गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के टोला हीरागंज के सतीश की शादी 13 फरवरी को सरोज से हुई थी. रस्म के चलते सरोज एक सप्ताह बाद ही मायके चली गई. 21 अप्रैल को वह अपने मायके से विदा लेकर ससुराल आई. सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था. मगर, सतीश की छोटी सोच ने सबकुछ बिगाड़ दिया.

यह है मामला
सरोज की बीते बुधवार को पहली रसोई की रस्म थी. उसने ढेर सारे पकवान बनाए. सगे संबंधियों को खाना खिलाया. खाना खाकर सभी ने उसकी खूब तारीफ की. यहां तक कि जेठ ने भी खूब बढ़ा-चढ़ाकर तारीफ की. सतीश ने भी खाना खाया, लेकिन उसने तारीफ नहीं की और शांत रहा.

वहीं, उसने इससे पहले अपने बड़े भाई को अंडरवियर में घूमता देखा तो उसका दिमाग गलत दिशा में सोचने लगा. उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी और भाई के बीच कुछ चल रहा है. इसके बाद जब जेठ ने बहू के खाने की तारीफ की तो उसका शक यकीन में बदल गया और एक खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया.

रात में किया कांड
रात में जब वह दोनों सोने गए तो बेडरूम में ही गला दबाकर सतीश ने सरोज की हत्या कर दी और रातभर शव के साथ बैठा रहा. सतीश अपनी पत्नी व माता-पिता के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहता था. रात में ही पत्नी को मारने के बाद वह सुबह-सुबह प्रथम तल पर अपने भाई अतीश के कमरे के पास पहुंच गया. वहां सोफे पर लेटा था. भाभी पूजा ने उससे वहां लेटने का कारण पूछा तो उसने बताया कि नीचे गर्मी हो रही थी.

पूजा नीचे चली गई तो सतीश भाई के कमरे में घुस गया और हथौड़े से सिर पर वार कर दिया. शोर मचाने पर घरवाले पहुंचे तो वह भाग गया. आतिश अब खतरे से बाहर है. हत्या के बाद गुरुवार को ही सरोज के पिता ने गुलरिहा थाने में सतीश, उसके बड़े भाई अतीश, माता-पिता, भाभी व भाभी के एक भाई पर केस दर्ज कराया है. उन्होंने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार तो कबूला जुर्म
राजगीर मिस्त्री के रूप में काम करने वाले सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में उसने घटना के पीछे ऐसा कारण बताया, जिससे सभी ने अपना सिर पीट लिया. उसने कहा कि बड़े भाई व पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था. यह संदेह भी बिना किसी ठोस कारण के था. एक दिन पहले ही उसने अपने बड़े भाई को अंडरवियर में टहलते देखा था. इसी के बाद उसके मन में संदेह हो गया कि दोनों का अवैध संबंध है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sabkuch Gyan