Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aadhaar Card Update News: बदलेगा आधार कार्ड का डिजाइन? सरकार ने दिया ये स्पष्टीकरण

Aadhaar Card Update News: बदलेगा आधार कार्ड का डिजाइन? सरकार ने दिया ये स्पष्टीकरण

Aadhaar Card Update News:नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई नई योजना प्रस्तावित नहीं है।

हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि आधार कार्ड को सरल बनाकर उसमें केवल फोटो और क्यूआर कोड ही रखा जाएगा, जिसे सरकार ने पूरी तरह निराधार बताया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि आधार के प्रारूप में किसी प्रकार के बदलाव का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। Aadhaar Card News

मंत्रालय के अनुसार, इस प्रकार की भ्रामक जानकारियां लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रही हैं और इन पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। साथ ही मीडिया संस्थानों को भी सलाह दी गई है कि वे बिना पुष्टि किए ऐसी खबरों का प्रसार न करें, जिससे आमजन में भ्रम फैले। यह स्पष्टीकरण उस समय आया है, जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधार कार्ड के नए स्वरूप को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही थीं।

सरकार ने दोहराया कि फिलहाल आधार प्रणाली में किसी बड़े बदलाव की कोई योजना नहीं है और वर्तमान व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। आधार, देश में पहचान सत्यापन का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है और इसका उपयोग सरकारी योजनाओं से लेकर निजी सेवाओं तक व्यापक रूप से किया जा रहा है।

करोड़ों नागरिक इससे जुड़े हुए हैं और यह प्रणाली विभिन्न सेवाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार का कहना है कि आधार की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी बदलाव से पहले व्यापक विचार-विमर्श और आधिकारिक घोषणा की जाती है। Aadhaar Card News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi