Dailyhunt
Assam News: असम चुनाव मतदान से पहले खरगे का हिमंता पर हमला, लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

Assam News: असम चुनाव मतदान से पहले खरगे का हिमंता पर हमला, लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

ई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। असम विधानसभा चुनाव मतदान (Assam Elections) से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा।

खरगे ने राज्य की जनता से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए "सबसे भ्रष्ट सरकार" को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायें। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में भ्रष्टाचार बढ़ा है और मुख्यमंत्री केवल अपने निजी हितों को साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में "सिंडिकेट राज" चल रहा है, जिसमें जमीन उनके करीबी लोगों और कॉरपोरेट्स को सौंपी जा रही है। Assam News

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा करते हैं, जबकि दूसरी ओर असम में कथित भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कांग्रेस नेताओं गौरव गोगोई और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का जिक्र करते हुए कहा कि उनका रिकॉर्ड साफ रहा है और उन्होंने कभी इस तरह के आरोपों का सामना नहीं किया। खरगे ने असम के गायक जुबिन गर्ग से जुड़े मामले में न्याय में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने में देरी हुई और सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री किसे बचाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi