Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बड़ौली की मिट्टी ने दिए संस्कार और प्यार की बदौलत ही मेरी ताकत बढ़ी: मोहनलाल

बड़ौली की मिट्टी ने दिए संस्कार और प्यार की बदौलत ही मेरी ताकत बढ़ी: मोहनलाल

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन बनने के बाद अपने पैतृक गांव बड़ौली पहली बार पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि बड़ौली केवल उनका पैतृक गांव ही नहीं, बल्कि उनकी पहचान और संस्कारों की भूमि है। इसी मिट्टी में उनका बचपन बीता और गांव के बुजुर्गों, चाचा-ताऊ तथा ग्रामीणों से मिले स्नेह एवं आशीर्वाद ने उनके जीवन को दिशा दी। बड़ौली की मिट्टी ने उन्हें मेहनत, संघर्ष और सेवा के संस्कार दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गांव की गलियों, खेतों और यमुना नदी के पावन तट से उनकी अनेक यादें जुड़ी हुई हैं। आज भी गांव पहुंचने पर बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि अपने ही गांव में मिले इस सम्मान और स्नेह से वे भावुक हैं। यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके परिवार और उस मिट्टी का सम्मान है, जिसने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

चेयरमैन ने बड़ौली के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों का प्यार उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि अपनी मिट्टी, अपने लोगों और अपने संस्कारों से जुड़े रहकर वे प्रदेश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहुगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सतेंद्र दहिया, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, तरुण देवीदास आदि मौजूद रहे।

 Sonipat News: बड़ौली की मिट्टी ने दिए संस्कार और प्यार की बदौलत ही मेरी ताकत बढ़ी मोहनलाल
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi