Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
छछरौली समाधान शिविर में 6 शिकायतें पहुंचीं, 4 का मौके पर ही हुआ समाधान

छछरौली समाधान शिविर में 6 शिकायतें पहुंचीं, 4 का मौके पर ही हुआ समाधान

छरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: उप मंडल अधिकारी (ना.) छछरौली जसपाल सिंह गिल ने अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया व अन्य दो शिकायतें निवारण हेतु संबंधित विभागों को भेज दी गई।

एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव होता है, उनका तत्काल निवारण किया जाता है, जबकि अन्य मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से निपटारा करना है, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लिया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और समाधान शिविर इस दिशा में एक प्रभावी एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी शिकायतें बिना किसी संकोच के शिविर में प्रस्तुत करें।

उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र (PPP), राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी समाधान शिविर में लाई जा सकती हैं। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव होता है, उनका मौके पर ही निवारण कर दिया जाता है, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

इस अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जे ई जयकुमार, पब्लिक हेल्थ से जे ई दीपक, क्रिड विभाग से जोनल मैनेजर अमित कुमार,महिला एवं बाल विकास एवं परियोजना विभाग से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेश कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi