Dailyhunt
Dabwali News: डबवाली के इस सेवादार ने की परेशान व लाचार गर्भवती महिला की मदद

Dabwali News: डबवाली के इस सेवादार ने की परेशान व लाचार गर्भवती महिला की मदद

बवाली। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक डबवाली के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के एक सेवादार ने मुसीबत में फंसे एक भाई की मदद करके इंसानियत का फर्ज निभाया।

Dabwali News

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस डबवाली के नागरिक अस्पताल में एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के दौरान खून की जरुरत पड़ी। लेकिन इस दौरान अस्पताल में महिला के ब्लड ग्रुप के रक्त की उपलब्धता नहीं थी, ऐसे में महिला के परिजन परेशान हो गए थे। ऐसे में किसी शख्स ने परेशान परिजनों को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से संपर्क करने का सुझाव दिया। शख्स ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ऐसे दीन-दुखी, परेशान व लाचार की मदद कर सकते हैं।

ऐसा सुनकर महिला के परिजनों ने किसी तरह डबवाली के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार रजत बजाज इन्सां से संपर्क किया और उन्हें अपनी स्थिति से अवगत कराया। रजत इन्साँ ने तत्परता दिखाते हुए नागरिक अस्पताल पहुंचकर उक्त महिला के लिए रक्तदान किया, जिससे समय पर महिला को आवश्यक सहायता मिल सकी। मरीज के परिजनों ने इस सेवा भाव के लिए पूज्य गुरुजी तथा रक्तदाता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। Dabwali News

 शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के एक सेवादार ने निभाया इंसानियत का फर्ज - छाया सुभाष
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi