Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धान के खेत से बरामद शव की शिनाख्त नहीं, विसरा सुरक्षित

धान के खेत से बरामद शव की शिनाख्त नहीं, विसरा सुरक्षित

कैराना। एक दिन पूर्व गांव सहपत के जंगल में धान के खेत से बरामद हुए युवक के शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखवाया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही आने के चलते मृतक का विसरा सुरक्षित रखा गया है।

गांव सहपत निवासी ऋषिपाल का खेत यमुना के खादर क्षेत्र में स्थित है। विगत शुक्रवार को ऋषिपाल के धान के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किये थे। सूचना मिलने पर सीओ हेमंत कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की थी।

बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए थे। गहनता से जांच-पड़ताल करने के पश्चात मृतक के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक युवक पेंट-शर्ट पहने हुआ था। मृतक के शरीर के ज्यादातर हिस्से को कीड़ों ने खा लिया था, जिस कारण शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही हुआ है, जिसके चलते मृतक का विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विसरा रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। शव को शिनाख्त के लिए 72 घण्टे तक मोर्चरी पर रखा जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi