Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक भी पात्र मतदाता का वोट नहीं कटने देंगे: कमल दिवान

एक भी पात्र मतदाता का वोट नहीं कटने देंगे: कमल दिवान

सोनीपत सच कहूं। जिला कांग्रेस भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता शहरी कांग्रेस अध्यक्ष कमल दिवान व ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने की।

इसमें एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों, संभावित चुनौतियों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में शहरी कांग्रेस अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि एसआईआर का कार्य पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है। इसलिए यह सुनिश्चित करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और किसी भी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से न हटाया जाए।

कमल दिवान ने कहा कि यदि एसआईआर के दौरान कहीं भी लापरवाही, पक्षपात या अनियमितता दिखाई देती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत करने का आह्वान किया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है और किसी भी नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष सतपाल कौशिक, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पार्षद जयकु्वार खत्री, पार्षद अनुराग जैन, पार्षद नवीन कुमार (बिट्टू) महासचिव राजेश सेवली, महासचिव आशा अहलावत, महासचिव दयानंद वाल्मीकि,सचिव अमित मंडल, अंकित मेहता, जयवीर राठी, पायल मलिक, सीमा वर्मा, अनुज छाबड़ा, प्रत्याशी देवेंद्र महला, राकेश मदान, बिंदिया चोपड़ा आशु, मौजी राम,ऋतुराज, सरदार इंद्रपाल, सुषमा, चंद्रकमल, लीलू प्रधान ककरोई, नरेंद्र लोहट और भारत कुमार मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi