Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हाईटेंशन लाइन के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण

हाईटेंशन लाइन के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण

कैराना। गांव जगनपुर से मन्नामाजरा ईदगाह के पास तक जाने वाली हाईटेंशन(एचटी) लाइन के विरोध में गांव जगनपुर में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण प्रशासन व विद्युत विभाग से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे है।

विद्युत विभाग के द्वारा गांव जगनपुर से मन्नामाजरा ईदगाह के पास बन रही कॉलोनी के लिए नई एचटी लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कण्डेला, हिंगोखेड़ी, जगनपुर व शेखूपुरा के ग्रामीण प्रबलता से विरोध कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यह एचटी लाइन आबादी एवं प्राथमिक विद्यालय के निकट से होकर गुजर रही है। इसके अलावा, इसे जगनपुर टाउन की विद्युत लाइन से जोड़कर आगे भेजा जा रहा है, जिससे लाइन लंबी हो जाएगी और फॉल्ट की संभावनाओं में वृद्धि होगी।

ग्रामीणों का यह भी तर्क है कि उक्त लाइन के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन भी खराब मौसम में परेशानी पैदा करेगी। इस विद्युत लाइन के नीचे से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं। पहले ही इस विद्युत लाइन में स्पार्किंग की घटनाएं होती रही हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन-पत्र देकर विद्युत लाइन को हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर वह धरना-प्रदर्शन को विवश हुए है। लाइन के विरोध में ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक विद्युत लाइन को हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi