Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hanumangarh Road Accident: मेगा हाइवे पर गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत

Hanumangarh Road Accident: मेगा हाइवे पर गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत

नुमानगढ़। मेगा हाइवे पर कोहला फार्म के पास सड़क पर अचानक आए निराश्रित गोवंश से बाइक टकराने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार गांव अराईयांवाली के वार्ड नंबर 9 निवासी जसवीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा हरभजन सिंह (36) पुत्र गुरदीप सिंह 26 अगस्त की रात करीब 9 बजे हनुमानगढ़ से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। Hanumangarh News

कोहला फार्म के पास अचानक सड़क पर आए निराश्रित गोवंश से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में हरभजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हनुमानगढ़ टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे श्रीगंगानगर के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान हरभजन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एएसआई उम्मेदराम कर रहे हैं। Hanumangarh News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi